असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धनबाद प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धनबाद प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग सह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा धनबाद प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत में कैंसर जागरूकता स्क्रीनिंग एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय को कैंसर के प्रति जागरूक करना और उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना था।

असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस शिविर में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम ने समुदाय आधारित मूल्यांकन (Community-Based Assessment) प्रक्रिया के तहत कैंसर की प्रारंभिक पहचान, इलाज के तरीके और निवारण उपायों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। शिविर में उपस्थित नागरिकों का विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (Sp02), तापमान, वजन और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल थे।

इस शिविर में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित हुए और सभी ने इस पहल की सराहना की। आयोजन में शामिल असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वास्थ्य टीम ने बताया कि समय पर कैंसर का निदान और उपचार जीवन को बचा सकता है।

इस शिविर में सभी ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और कैंसर के प्रति जागरूक हुए। असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट ने भविष्य में इस तरह के और शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *