धनबाद(DHANBAD): धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार काे संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मंडल के 25 कर्मचारियों को जनवरी 2025 में उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया. इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया, जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं/असामान्यताओं को टला गया. मौके पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. Dhanbad News: धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार काे संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

