पश्चिम बंगाल आसनसोल से खुलकर जामताडा होते हुए श्रद्धालुओं को लेकर कुम्भ जाने वाली बस हुई दुर्घटना ग्रस्त…

पश्चिम बंगाल आसनसोल से खुलकर जामताडा होते हुए श्रद्धालुओं को लेकर कुम्भ जाने वाली बस हुई दुर्घटना ग्रस्त…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी इलाके से कुम्भ जाने के लिये एक बस खुली थी जो बस झारखंड के जामताड़ा से श्रद्धालुओं को लेकर कुम्भ जाने वाली थी पर वह बस जामताड़ा पहुँचने से पहले शहर डाल के पास पलट गई जिसमे बस चालक और खलासी घायल हो गए हैं.

बताया जा रहा है की बस चालक अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था, जिस कारण यह घटना घटी, वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिये अस्पताल भेजा है, वहीं बताया या भी जा रहा है की अगर बस चालक श्रद्धालुओं को लेकर कुम्भ जाने के लिये निकल जाता तब कोई बड़ा हादसा हो सकता था फिलहाल वह हादसा टल गया.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *