झारखंड में गुटखा और नशे के कारोबार पर शिकंजा, गुटखा-पान मसाला बैन, नोटिफिकेशन हुआ जारी…

झारखंड में गुटखा और नशे के कारोबार पर शिकंजा, गुटखा-पान मसाला बैन, नोटिफिकेशन हुआ जारी…

रांची(RANCHI): झारखंड में गुटखा और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए गुटखा-पान मसाला को प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने गुटखा-पान मसाला पर बैन को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसके संकेत पिछले महीने ही दे दिये थे और अब स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर झारखंड को गुटखा मुुक्त प्रदेश बनाने की शुरूआत हो गई है।

जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार अब झारखंड में गुटखा बेचना और खरीदना दोनों अपराध होगा और ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत पिछले दिनों स्वास्थ्य मुख्यालय नामकुम में राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान राज्य में गुटखा और नशीली दवाओं के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताते हुए डॉ इरफान अंसारी ने कहा था कि राज्य की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि झारखंड में सादा पान मसाला भी प्रतिबंधित किया जाएगा, क्योंकि इसके नाम पर दुकानों में खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि गुटखा और तंबाकू उत्पादों के सेवन से झारखंड के युवा शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो रहे हैं, जिससे वे गलत राह पर जा रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार किसी भी सूरत में यह बर्दाश्त नहीं करेगी।और इसके एक महीने के अंदर गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *