वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसने लगी है. उसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह पर बैठक करके रणनीति बना रहे हैं.
बंगाल(BENGAL):वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से कमर कसने लगी है. उसके लिए जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जगह-जगह पर बैठक करके रणनीति बना रहे हैं. किन-किन बूथों पर पार्टी कमजोर है, कहां सुधार की दरकार है..
इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. सोमवार को जामुड़िया भाजपा मंडल अध्यक्ष-4 के नेतृत्व में जामुड़िया नंदी रोड स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जानकारी दी गया. मौके पर जामुड़िया मंडल-4 के अध्यक्ष संजय सिंह, तापस राय, संतोष सिंह, प्रमोद पाठक, साधन माजी, अनिरुद्ध पासवान उपस्थित थे. संजय सिंह को एक बार फिर से मंडल-4 का अध्यक्ष बनाया गया. संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर फिर से जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे. सभी भाजपाइयों का एक ही लक्ष्य है कि कैसे पश्चिम बंगाल की सत्ता से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ा जाये. इसके लिए सारे लोग मिल कर जोर लगायेंगे.
NEWSANP के लिए बंगाल से ब्यूरो रिपोर्ट

