असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद द्वारा नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद द्वारा नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): 17 फरवरी 2025 (सोमवार)
असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद द्वारा बाघमारा प्रखण्ड के लोहपिटी गांव में एक नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को समय पर जानकारी प्रदान करना था।
इस शिविर में अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा समुदाय आधारित मूल्यांकन (Community-Based Assessment) प्रक्रिया के तहत प्रमुख स्वास्थ्य जांच जैसे रक्तचाप, आरबीएस, प्लस, ऑक्सीजन संतृप्ति (Sp02), तापमान, वजन और अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की गईं उसके साथ-साथ कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान करने के लिए विशेष रूप से स्क्रीनिंग की गई साथ ही आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया गया।

असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से यह प्रयास किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जांच कराएं।
कार्यक्रम में असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य, डॉक्टरों की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले सत्रों में भी भाग लिया।
इस शिविर के आयोजन में स्थानीय समुदाय का भरपूर सहयोग मिला।

असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगे भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *