डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को “फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 2025 ” एवं ” ISAR- Special Appreciation Award-2025″ से सम्मानित…

डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को “फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 2025 ” एवं ” ISAR- Special Appreciation Award-2025″ से सम्मानित…

डॉ विश्वनाथ चौधरी , डॉ शिवानी झा एवं डॉ नेहा प्रियदर्शिनी द्वारा प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के सिटी सेंटर स्थित सात्विक आईवीएफ की संचालिका सुप्रसिद्ध डॉक्टर नेहा प्रियदर्शिनी को ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्ट्रैटिक एंड गायनोकोलॉजी सोसाइटी के द्वारा मुंबई में 8 जनवरी 2025 से 12 जनवरी 2025 तक ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित कार्यक्रम में “फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 2025 ” एवं ” ISAR- Special Appreciation Award-2025″ से सम्मानित किया गया। सोमवार को डॉ विश्वनाथ चौधरी , डॉ शिवानी झा एवं डॉ नेहा प्रियदर्शिनी द्वारा प्रेस वार्ता कर दी जानकारी दी। इस दौरान समाज सेवी विजय कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान सात्विक आईवीएफ की संचालिका सुप्रसिद्ध डॉक्टर नेहा प्रियदर्शिनी ने बताया कि मुंबई मे आयोजित कार्यक्रम मे देश भर के करीब 15,000 से अधिक चिकित्सक उपस्थित हुए थे।

कॉन्फ्रेंस में पुरे देश में चिकित्सा से संबंधित जो नए अनुसंधान, नए प्रकार के शल्य क्रिया, विभिन्न प्रकार के नई दवाओं का अविष्कार हुआ इस पर विस्तृत जानकारी दी गई। देश के नामचीन चिकित्सकों के द्वारा इस विषयों पर प्रकाश डाला गया। उसी सम्मलेन में देश भर के चिकित्सकों के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में वर्ष भर विशिष्ट सेवा देने के लिए एवार्ड प्रदान की जाती है। यह एवार्ड खासकर ऐसे चिकित्सक को प्रदान की जाती है जो देश के सुदूर क्षेत्रो में महिलाओं में खून की कमी, किशोरी बच्चियों में जागरूकता एवं महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाती हैं। यह एवार्ड “फोग्सी स्व राय बहादुर डॉ एस एन मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड” के नाम से दिया जाता है। बता देखी कि यह एवार्ड प्रत्येक राज्य में सिर्फ एक चिकित्सक को दिया जाता है, जिसमें झारखण्ड से डॉ नेहा प्रियदर्शिनी का चयन किया गया है। विगत वर्ष 2024 में भी डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को इंडियन कॉलेज ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की “फेलोशिप” से सम्मानित किया गया था। ज्ञात हो कि ICOG (FOGSI) की शैक्षणिक शाखा है। इसके पूर्व 2011 में भी AICOG का आयोजन हैदराबाद में हुआ था जिसमे डॉ नेहा को C.L.Zhaveri Award से सम्मानित किया गया था।

इस उपलब्धि पर धनबाद जिला के सभी सामाजिक संस्था एवं चिकिसक समाज ने खुशी जाहिर की। इस उपलब्धि पर डॉ विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, श्रीमति उषा चौधरी, डॉ साधना, डॉ नीतू सहाय, डॉ रश्मि सिन्हा, डॉ आनंद कुमार, डॉ सुनील नायक, बिजय कुमार झा, डॉ धीरज चौधरी, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ टी आर राय, डॉ प्रभात कुमार, अनंत श्रीकृष्णा, मनीषा मीनू, उदय कुमार सिंह, शंकर चौहान, गौतम मंडल, सुशिल चौधरी, अनुज सिन्हा (पल्टू), धीरज सिंह, मुन्ना झा, अमित पासवान, अभिलाष कुमार, जीतेन्द्र कुमार, ललित अग्रवाल, आदि ने खुशी जाहिर की एवं बधाई दी।

NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *