मिरर मीडिया ने नरसिंह इस्पात को 97 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया…

मिरर मीडिया ने नरसिंह इस्पात को 97 रनों से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया…

धनबाद प्रेस क्लब मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025

धनबाद(DHANBAD): धनबाद प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत रविवार से हो गई है। सोमवार को मिरर मीडिया और नरसिंह इस्पात के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां मिरर मीडिया ने पहली पारी में 20 ओवर में विशाल 230 रन का स्कोर खड़ा किया। देवनाथ साव ने शानदार 98 रन की पारी खेली जबकि अम्बर कलश 39 एवं दीपेश ने 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

दूसरी पारी में नरसिंह इस्पात की पूरी टीम विशाल 230 रन का पिछा करते हुए 133 रन पर ढ़ेर हो गयी। दीपेश से शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस शानदार जीत के साथ ही मिरर मीडिया की टीम सेमी फाइनल में पहुँच गयी है।

मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एसपी अजीत कुमार पहुंचे थे। उन्होंने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान प्रेस क्लब के वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय द्वारा मुख्य अतिथि सिटी एसपी को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि तनाव और काम-काज के बीच खेल एक महत्वपूर्ण सहायक तत्व हैं। यह न केवल मानसिक विकास में लाभदायक होता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। सभी मीडिया मित्रों को इस आयोजन के लिए दिल से बधाई।

टीम की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिरर मीडिया के ओनर धीरेंद्र रॉय, कप्तान आशीष सिंह, कोच राजीव रंजन एवं टीम मैनेजर कन्हैया कुमार ने पूरी टीम को ढ़ेरों बधाई एवं सेमी फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *