नौ लाख रूपये ठगी मामले में सेवानिवृत फ़ौजी ने किया प्रेसवार्ता, डीजीपी से लगाईं न्याय की गुहार…

नौ लाख रूपये ठगी मामले में सेवानिवृत फ़ौजी ने किया प्रेसवार्ता, डीजीपी से लगाईं न्याय की गुहार…

धनबाद(NIRSA): देश की रक्षा में तैनात रहे सेवानिवृत वायु सेना का एक फौजी से नौ लाख की ठगी किया गया है फौजी एग्यारकुण्ड पानी टंकी निवासी कुणाल पालित ने पुलिस पर अनुसंधान में लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पालित ने झारखण्ड डीजीपी, डीसी, एसएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो सहित अन्य को पत्र लिख आईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि आरोपियों से घूस लेकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्य आरोपी भोला राम सहित तीन ने आईओ की लापरवाही का लाभ लेकर कोर्ट से जमानत भी ले ली है। मामले में अन्य दो आरोपी राहुल कुमार गिरी व तपन मण्डल को जमानत नहीं मिली है। पुलिस की नजर में दोनों फरार हैं। जबकि दोनों छुट्टा घूम रहे हैं। दोनों को पकड़ने में पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। यहां तक कि मामला दर्ज हुए छह माह बीत गये हैं। लेकिन आईओ द्वारा वारंट के लिये कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दाखिल नहीं किया गया है। श्री पालित ने कहा कि पिछले 11 फरवरी को धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन से भी मिले एवं न्याय की गुहार लगायी।अगले दिन निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला से मिले। दो तीन बार गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी दीपक दास से भी मिले। फरार आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

साथ ही जमानत पर बाहर घूम रहे मुख्य आरोपी सहित तीनों की जमानत रद्द कराने की फरियाद की गयी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बता दें कि अगस्त माह में रिटायर्ड फौजी पालित ने गलफरबाड़ी ओपी में एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसमें मुग़मा के भालुकसूंदा निवासी भोला राम, नीरज सिंह, गूड्डू, राहुल गिरी व तपन मंडल पर नौ लाख ठगी का आरोप लगा है। रिफैक्ट्री व्यवसाय के नाम पर चार लाख नगद और पांच लाख आनलाइन भुगतान करने की बात कही गयी है। आइए जानते हैं सेवानिवृत फौजी ने क्या कहा

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *