समिति द्वारा सेवा संपुष्टि एवं पदोन्नति समेत कई प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति
धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्थापना समिति माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान सेवा संपुष्टि हेतु प्राप्त प्रस्ताव पर समिति द्वारा समीक्षा कर कुल 12 कलर्क, 16 राजस्व उप निरीक्षक, 07 अमीन, 10 अनुसेवक एवं 01 चालक का सेवा संपुष्टि समिति द्वारा किया गया। वही एलडीसी से यूडीसी में 10, यूडीसी से हेड कलर्क में 06 एवं हेड कलर्क से ओएस में कुल 03 लोगों को पदोन्नति समिति द्वारा किया गया।
बैठक में एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, एसडीएम राजेश कुमार, स्थापना उप समाहर्ता दिलीप महतो समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

