धनबाद(NIRSA): एग्यारकुण्ड प्रखण्ड के मुखिया संघ अध्यक्ष काकुली मुखर्जी के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों के मुखिया का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीओ कृष्ण कुमार मराण्डी से एग्यारकुण्ड अंचल कार्यालय में मिला। हर पंचायत में सप्ताह में दो दिन हल्का कर्मचारी के बैठने की मांग की। कहा कि ग्रामीणों को भूमि संबंधी, जाति आवासीय सहित अन्य जरूरी काम के लिये अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी परेशानी होते है।
अंचल कार्यालय में दलालों के चक्कर में आ जाते हैं। मुखियाओं ने सीओ से दलालों पर अंकुश लगाने की भी मांग की। शनिवार को अमीन का भांजा द्वारा कर्मचारी भवन में करतूत का मामला भी उठा और कार्रवाई की मांग की गयी। सीओ मराण्डी ने कहा कर्मचारियों की घोर कमी है। बावजूद उन्होंने हर पंचायत में सप्ताह में दो दिन कर्मचारी के बैठने का भरोसा दिया ।इस पहल से गांव के लोगों को प्रखण्ड सह आंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा,सभी मुखिया इस बातों पर सहमत हुए और सीओ को धन्यवाद दिए।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

