दिल्ली-NCR में तड़के भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…

दिल्ली-NCR में तड़के भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग…

दिल्ली(DELHI):दिल्ली और एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसका केंद्र दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में था।

भूकंप सुबह करीब 5:36 बजे आया और 6-7 सेकंड तक जारी रहा, जिससे कई इलाकों में लोग अचानक दहशत में घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के अलावा, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, यह हल्का से मध्यम तीव्रता का भूकंप था, लेकिन शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में इसे स्पष्ट रूप से महसूस किया गया। सुबह-सुबह जब लोग गहरी नींद में थे, तभी धरती कांपने से कई लोगों की नींद खुल गई और वे घबराकर बाहर निकल आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटकों के बाद अफवाहों से बचना चाहिए और सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *