जनरल स्टोर संचालक ने कुएं मे कूद कर की आत्महत्या, जांच मे जुटी पुलिस…

जनरल स्टोर संचालक ने कुएं मे कूद कर की आत्महत्या, जांच मे जुटी पुलिस…

झरिया(JHARIA): झरिया थाना क्षेत्र के बोरा पट्टी कीर्तन भवन के समीप रविवार की शाम कुएं में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शव की पहचान मानबाद निवासी लगभग 60 वर्षीय लक्ष्मण सेन के रूप में हुआ है ।मामले को लेकर बताया जाता है कि रविवार की शाम स्थानीय लोग कुएं पर पानी भरने के लिए गए थे । इसी दौरान उन्हें कुएं में शव दिखाई दिया । धीरे-धीरे खबर जंगल में लगे आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, फिर काफी संख्या में लोग कुएं के समीप जुट गए ।

वहीं स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी, सूचना मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल तो शव की पहचान मानबाद निवासी जनरल स्टोर संचालक लक्ष्मण सेन के रूप में हुई । इसके बाद मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए और दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया ।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की या फिर ये एक हादसा है ये जांच का विषय है। झरिया पुलिस जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *