मार्क्सवादी चिंतक व मजदूर नेता पूर्व सांसद कॉ ए के रॉय की मूर्ति स्थापना के लिए आधार शिला रखा गया…

मार्क्सवादी चिंतक व मजदूर नेता पूर्व सांसद कॉ ए के रॉय की मूर्ति स्थापना के लिए आधार शिला रखा गया…

धनबाद(DHANBAD):उक्त आधारशिला पूर्व विधायक व स्मारक समिति के संगरक्षक कॉ आनन्द महतो ने बीसीसीएल केंद्रीय अस्पताल द्वार के पास रखा गया है। आधारशिला रखने के समय निरसा विधायक कॉ अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक कॉ चंद्रदेव महतो तथा बगोदर के पुर्व विधायक कॉ बिनोद सिंह, बियाडा के पुर्व अध्यक्ष साथी विजय झा तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य तथा अंतिम वक्ता के रूप में पुर्व विधायक कॉ आनन्द महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहकि कॉ ए के रॉय एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे, वो विचार मार्क्सवादी थे.

मानव समाज का मुक्ति वर्ग संघर्ष से ही मिलेगा। मुख्य अतिथि बगोदर के पुर्व विधायक कॉ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि कॉ रॉय जी का संघर्ष और उनका जीवनी आगे का संघर्ष के लिए रौशनी का काम करता है। मार्क्सवाद के सिद्धांत पर संघर्ष करने वाले ऐसे महान हस्ती जो शोषणविहीन समाज की स्थापना के लिए समर्पित था। विशिष्ठ अतिथि बियाडा पुर्व अध्यक्ष श्री विजय झा ने कहा कि आज की राजनीति में काफी भटकाव है, जो त्याग की भावना कॉ ए के रॉय में थी, कि वो पेंशन तक का त्याग कर निस्वार्थ भावना से जनता का काम करते थे। वहीं निरसा के विधायक कॉ अरूप चटर्जी ने कहा कि कॉ रॉय दा का संघर्ष को जन जन तक पहुंचाना होगा।

सिंदरी के विधयक कॉ चंद्रदेव महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कॉ ए के रॉय मजदूर और किसान आंदोलन का नायक थे, उस नायक के विचारों को जिंदा रखने के लिए सरकारी संस्थाओं में भी प्रतीमा और तस्वीर लगवाना होगा। कई अन्य वक्ताओं ने मांग किया कि कॉ ए के रॉय का तस्वीर विधान सभा में लगाई जाए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ ए के रॉय स्मारक समिति अध्यक्ष कॉ हरि प्रसाद पप्पू संचालन कॉ आनन्दमय पाल ने किया।सभा को संबोधित करने वालों में जेएमएम के नीलम मिश्रा, बलियापुर उपप्रमुख आशा देवी, सीटू जिला महामंत्री साथी राम कृष्णा पासवान, काशी नाथ चटर्जी, अगम राम, गणेश चौरसिया, शिव बालक पासवान, भारत भूषण, गणपत महतो, विंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, भक्ति प्रसाद महतो, सबूर गोराई, हिमांशु मंडल, सत्यनारायण कुमार, शेख रहीम,टुनटुन मुखर्जी, सम्राट चौधरी, आर पी महतो, अजय महतो, सुभाष चटर्जी, राणा चट्टराज,समीर गोस्वामी, गणेश महतो, सपन माजी, देवाशीष पांडे, शीतल दत्ता, सुनील कुमार महतो, कल्याण चक्रवर्ती,राजाराम रजक,काशीनाथ मंडल, आशीष कुमार सिंह, लाल मोहन महतो, लिलामय गोस्वामी, सुनील महतो, सपन महतो, फटिक मंडल, अप्पू मिश्रा, विजय पासवान, गोकुल चंद महतो,मांगा प्रसाद महतो, राम लाल, राजीव बोस, राजू प्रमाणिक, निरंजन महतो, देवीलाल महतो, तुलसी रवानी, अक्यूब अंसारी, शुकलाल महतो तथा कई अन्य साथी शामिल था।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *