धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 15 फरवरी 2025 को पौधा संरक्षण विभाग (धनबाद) के द्वारा बलियापुर कृषि उत्थान महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सदस्यों को फसल सुरक्षा योजना के अंतर्गत ट्राईकोडर्मा, कार्बेंडाजिम, बोरोन, इमिडाक्लोरोप्रिड, PSB, नीम तेल, फोरमैन ट्रैप, का वितरण किया गया।
इस दौरान दीदियों को कीटनाशक के प्रयोग करने की विधि को डेमो कर के दिखाया गया। डीपीएम जेएसएलपीएस शैलेश रंजन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से खेती से जुड़े लोगों को उत्साह वर्धन के साथ-साथ प्रोत्साहन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह भी एक अच्छी पहल है।
मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव डॉक्टर सीमा सिंह और JSLPS के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेश रंजन, राजीव कुमार पांडे, और प्रखंड स्तरीय प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शम्भु विश्वाश मुख्तार अंसारी और कंपनी के सीईओ राजीव रंजन सिंह, और निदेशक शोभा रानी महतो, अनीता देवी , रेणुका मलिक, के साथ सैकड़ों किसान दीदी उपस्थित थी।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
