झरिया(JHARIA): सेल चासनाला में चोरों का आतंक बढ़ गया है। होमगार्ड के जवानों के साथ मारपीट एवं होम गार्ड का पेट्रोलिंग वाहन को क्षतिग्रस्त कर चोरों ने खुली चुनौती दे डाली। जवानों ने बताया कि हम लोग अपने पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे तभी दर्जनों के झुंड में चोर पहुंचे पेट्रोलिंग गाड़ी एवं जवानों के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी तक दे डाली और कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम लोग को जान से मार देंगे जिसको विरोध में जवानों ने रात करीबन 2:30 बजे से किसी पोस्ट पर ड्यूटी पर नहीं गए.
वहीं सिक्योरिटी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने बताया कि आज दो-तीन दिन से चोर लगातार परेशान कर रहे हैं और मेरे रहने से चोरों का दिक्कत हो रही है जिस कारण वे लोग जवानों के साथ मारपीट कर रहे हैं और मुझे भी ढूंढ रहे थे इस घटना के बाद सभी जवानों को सेंट्रल वर्कशॉप के सामने आने को कहा गया सभी लोग किसी प्रकार जान बचाकर भागे। वही इस घटना की शिकायत पाथरडीह पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से दी गई थी जो करीबन डेट से 2 घंटे बाद पहुंची और मामले की जांच जुट गई। वही इंचार्ज ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत पाथरडीह पुलिस को दी जाएगी।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

