मध्य विद्यालय इंड्रस्टीज में विधायक ने किया शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास…

मध्य विद्यालय इंड्रस्टीज में विधायक ने किया शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास…

झरिया(JHARIA): मध्य विद्यालय इंड्रस्टीज परिसर में गुरुवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शौचालय निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग धनबाद द्वारा किया जाएगा। शौचालय का निर्माण 9 लाख की लागत से होगी। मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि मध्य विद्यालय इंड्रस्टीज छात्राओं को काफी परेशानी हो रही थी।लोगों ने इस समस्या से अवगत कराया। जिसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए विद्यालय में शौचालय निर्माण कराया जा रहा है।

शौचालय का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। क्योंकि यह विद्यार्थियों की भविष्य का सवाल है। शौचालय बन जाने से यहां के छात्राओं को काफी सुविधा होगी। मौके पर प्राचार्य अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष तरुण, संतोष शर्मा, मनोज गोप, पप्पू पासवान, बप्पू बाउरी, शर्मीला देवी, अनीता देवी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *