धनबाद(NIRSA) : ईसीएल मुगमा क्षेत्र के चापापुर कोलियरी के बन्द दस नम्बर खदान के समीप ईसीएल कर्मी नन्दू राय 56 वर्षीय का पेड़ से लटकता शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी मचा गई । शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर पेड़ से लटका दिया है । मृतक ईसीएल में सुरक्षागार्ड के रूप में कार्य करता था । मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है । घटनां कि सूचना पर पहुंची निरसा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉडम हेतु धनबाद भेज जांच में जुट गई है । पुलिस का कहना है कि मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
मृतक के परिजनों के अनुसार नन्दू राय पूर्व में दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था जो बच गया था । दो दिनों से घर मे झगड़ा चल रहा था जिसके कारण घर से बाहर चला गया । हमलोंगों ने खोजा नही मिला । आज सुबह जानकारी मिली कि नन्दू राय पेड़ से लटका हुआ है जिसकी सूचना पुलिस को दी । जांच में पहुंचे पुलिस अधिकारी शशिकांत पांडेय ने भी कहा कि प्रथमद्रष्टया आत्महत्या का मामला नही लगता । पोस्टमॉडम रिपोर्ट से स्थिति स्पस्ट हो सकेगी हर बिंदुओं पर जांच जारी हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

