झरिया(JHARIA): सुदामडीह अजमेरा स्थित किड्स एंजल पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह उपस्थित हुई। इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा विधायक सिंह का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसके बाद झरिया विधायक रागिनी सिंह ने स्कूली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया साथ ही स्कूल के छात्र छात्राओं को उज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक विशाल श्रीवास्तव, रूपेश सिन्हा, अभिषेक पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
