लोजपा (रामविलास) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन…

लोजपा (रामविलास) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती को लेकर हुआ मंथन…

बिहार(BIHAR): कटिहार के बरारी प्रखंड के गांधी स्मृति भवन गुरु बाजार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि एससी-एसटी प्रकोष्ठ लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान रहे।

ये आयोजन जिलाध्यक्ष राज किशोर पासवान के अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। तत्पश्चात स्व. रामविलास पासवान जी के तैलीय चित्र पर फूल माला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

वहीं, मंचासीन होने पर जिला अध्यक्ष राज किशोर पासवान ने मुख्य अतिथि का फूल माला बुके देकर स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने एससी-एसटी समुदाय की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया और किस प्रकार से संगठन को मजबूती प्रदान किया जा सकता है, इस पर विचार किया गया।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है, जिसको लेकर हम लोग हर बूथ और हर लोग से संपर्क कर रहे हैं और इस तरह की बैठक करके अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं और जो जमीनी स्तर पर समस्याएं आ रही हैं। उनसे किस प्रकार निपटा जाए, इसको लेकर हम लोग हर जगह इस तरह की बैठक कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राज किशोर पासवान और सभी प्रखंड अध्यक्षों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष बरारी अशोक राय, प्रखंड अध्यक्ष कोढ़ा संजय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अरुण पासवान, जिला सचिव बॉबी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल मंडल, जिला महासचिव शिवपूजन पासवान, भोला सिंह लोजपा आदि भारी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष के साथ – साथ कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *