धनबाद(DHANBAD) :धनबाद: भूली ओपी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 85 पुड़िया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन करीब 300 ग्राम बताया जा रहा है।
भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी रवि सिंह पहले भी मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त था और एक बार फिर अवैध धंधे में सक्रिय पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने भूली सी ब्लॉक स्थित उसकी दुकान पर छापा मारा और गांजा बरामद किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
भूली ओपी पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
