राज दरबार की तरह बेतिया स्टेशन व रक्सौल पशुपति नाथ जैसा बनेगा…

राज दरबार की तरह बेतिया स्टेशन व रक्सौल पशुपति नाथ जैसा बनेगा…

बिहार(BIHAR): केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बेतिया रेलवे स्टेशन को बेतिया राज दरबार की शक्ल में विकसित किया जाएगा। वहीं, रक्सौल रेलवे स्टेशन को पशुपति नाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसकी मांग सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने की थी। रेलमंत्री ने कहा कि बिहार के 98 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसमें बेतिया और रक्सौल भी हैं। रेल मंत्री बेतिया रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि बिहार में रेलवे प्रोजेक्ट की फंडिंग में कोई कमी नहीं होगी। पीएम खुद बिहार में रेलवे के विकास के लिए समर्पित हैं। 2014 के बाद बिहार में 1832 किलोमीटर नए रेल ट्रैक बिछाए गए हैं, जो मलेशिया के बराबर है। पूरे बिहार में रेलवे का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। रेल मंत्री ने बताया कि इस बजट में 4553 करोड़ रुपए की लागत से नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा व मुजफ्फरपुर रेल दोहरीकरण का काम होना है। फिलहाल बिहार में 950566 करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक दोहरीकरण पूरा होने के बाद बिहार में चार तरह की नई ट्रेनें चलेंगी।

देशभर में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनें बनाई जा रही

देशभर में नई ट्रेनों की मांग को देखते हुए इस बजट में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत ट्रेनें बनाई जा रही हैं। साथ ही 1000 आरओबी का निर्माण होना है। बीते साल देश में 1022 आरओबी बनाए गए थे। इस मौके पर कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सुनील कुमार, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर मौजूद रहे।

बेतिया स्टेशन पर संवाददाताओं को संबोधित करते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *