झारखंड कांग्रेस प्रभारी से कांग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष की शिकायत…

झारखंड कांग्रेस प्रभारी से कांग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष की शिकायत…

झरिया(JHARIA): झरिया के समाजसेवी व स्वतंत्र लेखक अनिल पांडे ने झरिया कांग्रेस नगर कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव के माध्यम से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर से कांग्रेस धनबाद के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के खिलाफ पत्राचार करके जिला अध्यक्ष के अमर्यादित टिपण्णी और व्यवहार की शिकायत की है और इंसाफ की मांग की है।

क्या है मामला
पत्र के आलोक में अनिल पांडे ने कहा कि बीते 25 जनवरी 2025 को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उन्हें फोन करके मुझे “अनुपमा सिंह का दलाल कहा है साथ ही उन्होंने कहा कि अनुपमा सिंह के पास कोलियरी या किसी भी क्षेत्र में 5 लोग भी हैं क्या” ; इन बातों को सुनकर अनिल पांडे हतप्रद हो गए थे साथ ही अनिल पांडे ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने इन शब्दों को वापिस लेने को भी कहा था परंतु उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि जिलाध्यक्ष ने अपने शब्दों को वापिस भी नहीं लिया और तो और अपने लोगों से उनपर टिप्पणियां करवा रहे हैं।

पहले भी की गई थी शिकायत
समाजसेवी व स्वतंत्र लेखक अनिल पांडे ने इस घटना की शिकायत कांग्रेस से धनबाद की लोकसभा प्रत्याशी रहीं अनुपमा सिंह और झारखंड कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह से भी पहले की थी पर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तब जाकर उन्होंने अपने झरिया कांग्रेस नगर कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव के माध्यम से प्रदेश प्रभारी से की है।

समाजसेवी ने दी चेतावनी
समाजसेवी सह स्वतंत्र लेखक अनिल पांडे ने कांग्रेस के अभिव्यक्ति की आजादी और गांधीवादी विचारधारा को बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें न्यायोचित इंसाफ नहीं मिला तो वे धरना और आमरण अनशन करने को भी विवश होंगे।

उन्हें यह भी बताया कि गठबंधन सरकार के दम पर कंबल वितरण करने को लेकर अंचल कार्यालय से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दिया गया था और कांग्रेसी कार्यकर्ता देखते रह गए थे जिससे कांग्रेस की छवि भी धूमिल हुई है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *