कोलकाता आरजीकर रेप और हत्याकांड पीड़िता अभ्या के जन्मदिन पर सम्मानित हुई एक ही परिवार की तीन बहने..नेशनल तायकंडो प्रतियोगिता मे जीता है स्वर्ण पदक…

कोलकाता आरजीकर रेप और हत्याकांड पीड़िता अभ्या के जन्मदिन पर सम्मानित हुई एक ही परिवार की तीन बहने..नेशनल तायकंडो प्रतियोगिता मे जीता है स्वर्ण पदक…

आसनसोल(ASANSOL):आज नौ फरवरी है आज ही के दिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मे एक ऐसी घटना घटी जिस घटना मे आरजीकर मेडिकल कॉलेज की ही एक महिला चिकित्सक के साथ अस्पताल मे ही पहले तो रेप की गई जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका विरोध देश ही नही बल्कि विदेशों तक दिखा हर कोई न्याय की मांग के लिये सड़क पर उतरा और आखिरकार लोगों का वह विरोध प्रदर्शन रंग लाया और आरोपी को सजा मिली.

ऐसे मे आज यानि की रविवार को पश्चिम बंगाल ही नही बल्कि पुरे देश मे अभ्या की जन्मदिन मनाई गई, वहीं आज के दिन भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल द्वारा पश्चिम बंगाल की उन तीन बेटियों को सम्मानित किया गया, जिन तीनो बेटियों ने अपनी प्रतिभा से पश्चिम बंगाल की जनता ही नही बल्कि पुरे देश की जनता को कायल कर दिया है, जी हाँ हम बात कर रहे हैं, पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी थाना के सकतोड़िया पुलिस फाड़ी अंतर्गत झालबागान की रहने वाली एक ही परिवार की तिड़वा बहन की तिड़वा बहन इस लिये की तीनो बहने एक साथ पैदा हुई थी, जो शायद दुनिया मे अनोखा मामला है, ऐसा बहोत कम होता है की एक साथ तीन शिशुओं ने जन्म लिया हो और वह पूर्ण रूप से सुरक्षित हों, सुचिता, रंजीता और सुपीता भी उन्ही अनोखी शिशुओं मे शामिल है, जो पूरी दुनिया मे अनोखी होने के साथ -साथ प्रतिभा की भी धनी हैं, एक ऐसी प्रतिभा जिस प्रतिभा की आज पूरी दुनिया कायल है, यहीं नही उनकी यह प्रतिभा आज देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरणा देने का काम कर रही है.

सुचिता चटर्जी की अगर माने तो 2020 मे जब पुरे देश मे कोरोना ने अपना कहर बरपाया था, और हमारे देश मे लॉकडाउन लगा था तब सुचिता, रंजीता और सुपीता के पिता बामा प्रसाद चटर्जी और उनकी माँ सुनेत्रा चटर्जी ने अपनी तीनो बेटियों को तायकांडो का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी अपने माता पिता की सलाह पर तीनो बहनो ने अपने घर मे ही तायकांडो का प्रशिक्षण लेना शुरू किया इलाके के रहने वाले सुभो गाँगुली नाम के एक तायकांडो सिक्षक ने तीनो बहनो को उनके घर मे ही प्रशिक्षण देना शुरू किया जब लॉकडाउन ख़त्म हुआ तो तीनो बहनो ने एक साथ डिस्ट्रिक लेबक पर तायकांडो प्रतियोगिता मे भाग लिया और उस प्रतियोगिता मे जीत भी हासिल की जिसके बाद उनको स्टेट लेबल की प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका मिला और तीनो बहनो ने वहाँ भी अपना परचम लहराया वहीं तीनो बहनो की तायकांडो के प्रति लगन और जूनून ने उनको नेशनल लेबल पर हैदराबाद मे आयोजित तायकांडो प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका दिलाया और फिर उस प्रतियोगिता मे तीनो बहनो ने स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया मे अपना परचम लहराया.

आज इन तीनो बहनो की प्रतिभा अन्य युवतियों को प्रेरणा देने का काम कर रही है, सुचिता कहती है की उन्होंने अपनी जिंदगी मे यह कभी नही सोंचा था की वह इस मक़ाम तक पहुँच पाएंगी पर उनकी मेहनत और लगन ने उनको यहाँ तक पहुँचा दिया जिसके पीछे उनके माता पिता का सपोर्ट और उनको प्रशिक्षण देने वाले सिक्षक का बहोत बड़ा भूमिका है, जो वह अपने जीवन मे कभी नही भूल पाएंगी, उन्होंने यह भी कहा की वह यह चाहती हैं की देश की हर एक लड़की को यह गुर अपनी आत्म सुरक्षा के लिये सीखनी चाहिये साथ ही अगर लड़कियां चाहें तो इस गुर को लेकर वह अपना भविष्य भी बना सकती हैं, उन्होंने कहा आज के दिन कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज मे हुई रेप और हत्या की घटना की शिकार अभ्या का जन्मदिन है, ऐसे मे देश की हर एक युवती अभ्या है और हर एक अभ्या को अपनी आत्म सुरक्षा के लिये इस तरह के गुर सीखना चाहिए ऐसे मे उन्होने आज के दिन भाजपा विधायक द्वारा उनको किये गए सम्मानित को लेकर भाजपा विधायक को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा वह चाहती हैं की उनके तरह देश की हर एक बेटियाँ सम्मानित हों और उनको ऐसा सम्मान लेने के लिये ऐसी प्रतिभा को खुद के अंदर जगाना होगा तभी देश की हर एक अभ्या काली और दुर्गा रूपी होगी, तीनो प्रतिभाशाली बहनो को सम्मानित कर भाजपा विधायक ने खुदको गर्ववांतित माना और हर एक बेटियों से यह अपील की के वह आज के दिन यह प्रण लें की वह खुदके अंदर छिपी प्रतिभा को जगाएं और वह काली और दुर्गा रूपी बने.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *