सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत पर घंटों सड़क जाम,लोगो मे आक्रोश…

सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत पर घंटों सड़क जाम,लोगो मे आक्रोश…

पुलिस के आश्वासन पर माने आक्रोशित लोग, हटा सड़क जाम

झरिया(JHARIA): झरिया के बनियाहीर में झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से 22 वर्षीय छात्र राजा कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। राजा धनबाद में एक शादी समारोह से डीजे आपरेटर का काम कर बनियाहीर अपने आवास जा रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान रांन्ग साइड से आ रहा एक वाहन ने उसे धक्का मार दिया। घटना स्थल पर मौजूद उसके दोस्तों ने राजा को इलाज के लिए झरिया के एक नर्सिंग में ले गया। जहां से उसे उचित इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर स्थानीय लोग व स्वजन ने मुआवजा की मांग कर शनिवार को सिंदर-धनबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जानकारी पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। पर लोग शांत नही हुए। सड़क के बीच टायर जला कर आवागमन बाधित कर दिया। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने अपने तरह से मदद करने व आरोपित चालक पर कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। करीब एक घंटे के बाद सड़क जाम हटा। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया के घटना के बाद रात में वाहन को जब्त कर लिया गया। मृतक के नाना के शिकायत पर कार्रवाई कर वाहन के चालक को जेल भेज दिया गया।

मृतक दो भाई व दो बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से मां पिंकी देवी, मौसी ज्योति देवी व अन्य स्वजन के आंसू थम नही रहा है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *