आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत बर्णपुर के बरथोला फ्री प्राइमरी स्कुल मे शुक्रवार को स्कुली छात्र और छात्राओं के अभिभावकों का हंगामा देखने को मिला अभिभावकों ने स्कुल के मेन गेट मे ताला लगाकर स्कुल प्रशासन से यह मांग की के वह स्कुल का छत अविलम्ब बनवाने का काम करें नही तो वह स्कुल का ताला नही खोलेंगे और ना ही उनका एक भी बच्चा स्कुल मे पढ़ाई करने जायेगा.
उन्होने यह भी कहा की पिछले कई महीनों से स्कुल के छत का प्लास्टर टूट -टूटकर गिर रहा है, कभी भी स्कुल मे कोई बड़ा हादसा हो सकता है, ऐसे मे स्कुल के सिक्षक स्कूली बच्चों को स्कुल के अंदर नही पढ़ाकर स्कुल के बाहर क्लास ले रहे हैं, पर स्कुल के छत को बनवाने के लिये कोई कदम नही उठा रहे हैं, जबकि स्कुल के छत की मरमत्ती के लिये स्कूली छात्र और छात्राओं के अभिभावक कई बार लिखित पत्र दे चुके हैं, ऐसे मे चारों तरफ से तंग आकर अभिभावकों ने स्कुल का मेन गेट बंद कर हंगामा किया और यह मांग की के जबतक स्कुल का छत नही बनता तबतक वह स्कुल का दरवाजा नही खोलेंगे और ना ही उनका एक भी बच्चा स्कुल मे पढ़ाई करने जायेगा.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट
