झरिया(JHARIA): टाटा स्टील के झरिया डिवीजन ने 6 फरवरी 2025 को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में धनबाद जिला प्रशासन के साथ एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस मुकाबले में धनबाद जिला प्रशासन ने 10 रनों से जीत दर्ज की।
विजेता ट्रॉफी धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और विजेता टीम के कप्तान हृदीप पी जनार्दनन को टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जेनरल मैनेजर संजय राजोरिया द्वारा प्रदान की गई। हृदीप पी जनार्दनन, एसएसपी को खेल पर बेहतरीन नियंत्रण और शानदार क्रिकेट कौशल के लिए मैन ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया।
धनबाद की जिला उपायुक्त माधवी मिश्रा ने दोनों टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। टाटा स्टील सभी हितधारकों के साथ सार्थक जुड़ाव में विश्वास रखती है और खेल को स्वस्थ जीवनशैली के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

