धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने अमेरिका से निर्वासित कर डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय नागरिकों को हाथों में हथकड़ीयां और पांव में बेड़ियां डालकर 40 घंटे की लंबी यात्रा और सभी के लिए सिर्फ एक शौचालय जिसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल थे सम्मानित कर गुलामी की तरफ अमानवीय तरीके से सैन्य विभाग से भेजने के मामले में कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए मोदी सरकार से इस अमानवीय कृत्य पर 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान के लिए राजनीति से ऊपर उठकर अमेरिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
आज हमारे देश के नागरिकों का सीना छलनी है जब कोलंबिया जैसा छोटा सा देश अमेरिका को आंख दिखाकर अमेरिका के सैन्य वापिस भेजने का काम किया अपने नागरिकों को अपमानित होने से बचाया सम्मान पूर्वक अपने विमान से वापस लेकर आए भारत सरकार ने ऐसा क्यों नहीं किया मोदी सरकार ने देश के करोड़ों रुपए खर्च करके नमस्ते ट्रंप एवं अमेरिका जाकर मित्र के लिए प्रचार प्रसार कर अपनी पीठ थपथपाई अपने आप को विश्व गुरु कहने वाले आज मौन क्यों है डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एजेंसियों से जानबूझकर सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी करवा कर अवैध एलियंस कर शेयर कर अमानवीय व्यवहार को भारत के स्वाभिमान को अपमानित छलनी करने का काम किया है प्रवासी या प्रवासी होना अपराध नहीं है केवल भारत के लोग ही नहीं हैं अमेरिका में इतिहास में पहली बार अमेरिका सरकार ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विभागों के साथ-साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है जिससे हमारे देश की छवि धूमिल हुई है जो वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है.
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

