पश्चिम बंगाल(W.BENGAL):पश्चिम बंगाल नदिया जिले के क्लायानी रथताला इलाके मे एक अवैध पटाखे के कारखाने मे जोरदार धमाका हुआ है जिस धमाके मे करीब चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, इस घटना मे कारखाना पूरी तरह आग मे जलकर राख़ हो चूका है, बताया यह भी जा रहा है जिस वक्त कारखाने मे धमाका हुआ उस वक्त कारखाने मे कई मजदूर कार्य कर रहे थे..
घटना की खबर सुन मौके पर दमकल के दो इंजन पहुँचकर आग पर काबू पाया, वहीं आनन -फानन मे घायल मजदूरों को इलाज के लिये नदिया जिले के सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है, वहीं अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है, वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

