इस रोज रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति…

इस रोज रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति…

रांची(RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आने को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। अबतक के प्रोग्राम के अनुसार आगामी 14 फरवरी को राष्ट्रपति स्पेशल विमान से रांची पहुंचेंगी। अपने 2 दिवसीय दौरे में वे BIT मेसरा के हीरक जयंती समारोह में हिस्सा लेंगी।

वे राजभवन भी जायेंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतेजाम किये जा रहे हैं। रूटमैप भी तैयार कर लिया गया है। जिस राह से उनका आना-जाना होगा, उस राह में कड़े पहरे रहेंगे। उन इलाकों के कई घरों की छतों पर भी पुलिस मुस्तैद रहेगी। कई जगहों पर सादे लिबास में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन इलाको में नोडल अधिकारियों को तैनात किया जायेगा। ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा देने की संभावना है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *