बिहार(BIHAR): इंटर की परीक्षा लिखते-लिखते छात्रा के पेट में जोर से दर्द होने लगा। दर्द सहन कर वह परीक्षा लिख घर लौटी। घर में उसकी हालत को देख घरवाले उसे हॉस्पिटल ले गये। नाबालिग इस छात्रा नें एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के बाप के बारे में बहुत पूछने पर छात्रा ने हौले से अपने घरवाले को बताया कि इस बच्ची का बाप उसका जीजा है। जिसने उसके साथ कई बार संबंध बनाये, नतीजा वह गर्भवती हो गई। बहन का घर नहीं टूटे और बर्बाद हो, इस डर से वह खामोश रही।
गुजरे डेढ़ साल से उसका जीजा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। कुंवारी मां बनी पीड़िता के बयान पर पुलिस ने जीजा को अरेस्ट कर लिया है। जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसमें कड़ी सजा का प्रावधान है। समाज को शर्मसार करने वाली यह घटना बेतिया से सामने आई है।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

