कल्पना सोरेन बोलीं, ‘पहले ममता दीदी ने और फिर मां ने बुलाया’…

कल्पना सोरेन बोलीं, ‘पहले ममता दीदी ने और फिर मां ने बुलाया’…

रांची(RANCHI): CM हेमंत सोरेन अपनी MLA पत्नी कल्पना सोरेन संग इन दिनों ममता बनर्जी के न्योते पर बंगाल गये हैं। कल वे यहां बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुये। वहीं आज कल्पना सोरेन संग उन्होंने कलकत्ता के प्रसिद्ध मंदिर कालीघाट में माथा टेका। उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की, वहीं उनका आशीर्वाद लिया।

दर्शन के बाद न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में MLA कल्पना सोरेन ने कहा कि “मां के दर्शन के बाद मैं यही कहना चाहती हूं कि उस मूर्ति को देखकर मुझे ताकत, श्रद्धा, ममता और प्रेम की अनुभूति हुई। यह मेरा सौभाग्य है कि पहले ममता दीदी ने बुलाया और फिर मां ने बुलाया, दर्शन करते हुए यही कामना की है कि झारखंड, बंगाल, देश और दुनिया के लोग खुश रहें।”

NEWSANP के लिए रांची एसई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *