जिला के विकास के लिए बनाएं बेहतर योजना – उपायुक्त…

जिला के विकास के लिए बनाएं बेहतर योजना – उपायुक्त…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सीएसआर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने शिक्षा, समाज कल्याण, खेल सहित अन्य विभाग को सीएसआर फंड से जिला के विकास के लिए बेहतर योजना बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पूरी हो चुकी योजनाओं का शत प्रतिशत युटिलिटी सर्टिफिकेट समय पर समर्पित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने ई.सी.एल. मुगमा, बी.सी.सी.एल., हर्ल सहित अन्य कंपनियों द्वारा सीएसआर से की जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, सिटी मैनेजर नजरुल इस्लाम, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, बीसीसीएल से निलंजना चक्रवर्ती, कुमार मनोज, ईसीएल से चिरंजीव दास, हर्ल से आकाश कुमार, रजत रंजन, एमपीएल से मृत्युंजय राय व अन्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *