धनबाद(NIRSA): गर्मी दस्तक देते ही पानी की किल्लत शुरू हो गई है जिसे लेकर एगयारकुंड प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार को मुखिया बंदना देवी के नेतृत्व में पीएचडी कार्यालय मैथन के मेनगेट स्थित पहुंचे जहां कार्यालय में ताला लटका हुआ था,ग्रामीणों ने कार्यालय के समक्ष्य ही अपना विरोध जताया,ग्रामीणों का कहना हैं कि
गोपीनाथपुर पंचायत में पिछले दस से बारह दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद हैं जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है आस पास के सभी चपकल और कुआं सुख चुके हैं पानी खरीद कर दिनचर्या किया जा रहा हैं, पानी बंद होने के कारण लगभग पांच हजार लोग प्रभावित हैं ।
गोपीनाथपुर पंचायत के भालूकशुन्दा,शिवडंगाल, पुराना पोस्ट ऑफिस एव बिहार फैक्स के ग्रामीण प्रभावित हैं।जब ग्रामीण इसकी शिकायत करने मैथन पीएचडी कार्यालय पहुंचे तो वहां विभाग के अधिकारी नदारत थे वैसे भी पीएचडी विभाग के अधिकारी कार्यालय में नदारत ही रहते हैं,अब सवाल यह हैं कि जनता गुहार लगाए तो किस्से गुहार लगाए स्थानीय निवासी देवगुरु बैनर्जी का कहना हैं कि इस शिकायत को लेकर जिला परिषद सदस्य बादल बाउरी के पास गया था उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भालूकशुन्दा विधायक अरूप चटर्जी को वोट नहीं मिला था जिसके कारण कोई विकास का कार्य नहीं होगा,इस मुद्दे पर गोपीनाथपुर पंचायत की मुखिया बंदन देवी का कहना हैं कि हमारे पंचायत में पिछले दस वर्षों से पानी की घोर किल्लत हैं पानी खुलती भी है तो रात को एक बजे जब सभी लोग गहरे नींद में सोए रहते है तब यह शिलसिल कई वर्षों से चली आ रही है जिसे लेकर पीएचडी से लेकर जिला पेयजल स्वच्छता विभाग से भी गुहार लगा चुकी हूं परंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया हैं और गर्मी भी दस्तक दे चुकी हैं जिसके कारण आस पास के जल श्रोत सुख चुका हैं और पंचायत में पांच हजार लोगों के बीच पेयजल की घोर किल्लत उत्पन्न हो गई हैं कार्यालय पहुंची तो ताला बंद हैं,अगर जल्द से जल्द पेयजल समस्या का निदान नहीं होता हैं तो समस्त ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होऊंगी।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
