अमेरिका ने 104 लोगों को किया भारत डिपोर्ट…

अमेरिका ने 104 लोगों को किया भारत डिपोर्ट…

अमेरिका(AMERICA): अमेरिका ने 104 लोगों को भारत डिपोर्ट किया है। यूएस आर्मी का विमान आज दोपहर अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें हरियाणा के 34, गुजरात के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने वहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई करने का ऐलान किया था, वहीं ऐसे लोगों को देश से निकाल देने को कहा था। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। भारत आने के बाद प्रशासन द्वारा इन सभी भारतीय को डिटेन किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर इनके डॉक्युमेंट्स की जांच करने के बाद इन सभी को इनके घरों की तरफ रवाना किया जायेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *