दिल्ली में आप और भाजपा में ही रहा मुकाबला, इस दिन रिजल्ट…

दिल्ली में आप और भाजपा में ही रहा मुकाबला, इस दिन रिजल्ट…

दिल्ली(DELHI): बिना कोई बड़ी हिंसा के बीच दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव पीसफुल हो गया। शाम 5 बजे तक लगभग 57.70% वोटिंग हुई। शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग होती रही। चुनाव में आप और भाजपा के बीच ही मुकाबला रहा। चुनाव को लेकर करीब 13,766 पोलिंग बूथ बनाये गये थे। सभी केन्द्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये थे।

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और आप के कार्यकर्ता कुछ देर के लिए आपस में ही भिड़ गये। दोनों ने एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग का इल्जाम लगाया। आचार संहिता के उल्लंघन और उलूल जुलूल हरकत करने की वजह से AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। वहीं 8 फरवरी को 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जायेगा। यह पता चल जायेगा कि दिल्ली में किसका सिक्का चलेगा। वैसे एग्जिट पोल BJP को बहुमत में दिखा रहा है।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *