झारखंड(JHARKHAND): 45 आदिवासी परिवारों को बीते 14 माह से राशन से वंचित रखने का मामला संज्ञान में आते ही CM ने इस पर एक्शन लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुये CM ने गढ़वा DC को संज्ञान लेकर तत्काल इन आदिवासी परिवारों को उनका हक दिलाने का निर्देश दिया है। वहीं इसके लिये दोषी लोगों पर कार्रवाई करने को भी कहा है। ये सभी आदवासी परिवार गढ़वा के भंडरिया प्रखंड के बिजका गांव के हैं।
झारखंड जनाधिकार महासभा ने राशन नही मिलने संबंधी इन लाभुकों के वीडियो फुटेज व उनकी बातों को एक्स पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुये शिकायत की थी। जिसके बाद CM ने यह आदेश दिये। इस मामले की शिकायत पहले भी अधिकारियों से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती देख CM के समक्ष यह मामला रखा गया।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

