Jharkhand Weather: झारखंड में आठ फरवरी के बाद तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम…

Jharkhand Weather: झारखंड में आठ फरवरी के बाद तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, आज कैसा रहेगा मौसम…

झारखंड(JHARKHAND): रांची-झारखंड में आठ फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है. उससे पहले सुबह में कोहरा और धुंध के साथ न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. फिर रात में तापमान में कमी आ सकती है. बुधवार की सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि

झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. उसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
सबसे कम तापमान रहा चतरा का 9.3 डिग्री सेल्सियस
झारखंड में मंगलवार को सबसे कम तापमान चतरा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान सरायकेला का 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची 28.2 12.6
जमशेदपुर 31.4 14.2
मेदिनीनगर 31.9 12.7
बोकारो 31.1 12.1
चाईबासा 33.4 12.8
बोकारो 30.5 12.1
चतरा 26.3 9.3
गढ़वा 29.4 11.5
देवघर 29.9 12.3

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *