झरिया(JHARIA): झरिया के पूर्व विधायक रहे संजीव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष पर मंगलवार को झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में झरिया विधायक रागिनी सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ केक कटवाकर उनका जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान बच्चों के साथ मिलकर रागिनी सिंह ने केक काटा वही उन्हें चॉकलेट एवं मिठाईयां बांटी । इस दौरान मुख्य रूप संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, संजय कुमार झा, के डी पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक साथी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट
