मुख्यमंत्री के धनबाद आगमन पर उपायुक्त ने हवाईअड्डा पर पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत…

मुख्यमंत्री के धनबाद आगमन पर उपायुक्त ने हवाईअड्डा पर पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत…

धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन तथा विधायक गांडेय कल्पना सोरेन के धनबाद आगमन पर उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री को बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

वहीं मुख्यमंत्री के वापस रांची प्रस्थान करने से पहले बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएफओ विकास पालीवाल, डीसीएलआर दिलीप कुमार महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती स‌हित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *