चांद कुइयां न्यू कालोनी में सरस्वती पूजा के दौरान होगी भंडारे के साथ सुंदर काण्ड पार्ट…

चांद कुइयां न्यू कालोनी में सरस्वती पूजा के दौरान होगी भंडारे के साथ सुंदर काण्ड पार्ट…

बड़ी संख्या में भक्त लगायेंगे भक्ति भाव में डुबकी

झरिया(JHARIA):हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे कोयलांचल नगरी के हर गली मुहल्ले व स्कूल कालेजों में हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पूजा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। वही पूजा के दौरान चांद कुइयां न्यू कॉलोनी में विशेष आयोजन की तैयारी किया गया है।

इस दौरान मां सरस्वती की पूजा आचार्य विद्यासागर पांडे ने कराई। पूजा के दौरान विद्यासागर पांडे ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन ही भगवान शिव का तिलक हुआ था और शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का शुभ विवाह संपन्न हुआ था। सरस्वती माता विद्या बुद्धि और ज्ञान देने वाली मां है, दुर्गा का तिसरा स्वरूप है,जो महालक्ष्मी, महाकाली, महासरस्वती के नाम से जानी जाती हैं। जो भी लोग सच्चे मन से मां से प्रार्थना करते हैं उनके मनोकामना माता पूर्ण करते हैं।

वही 4 फरवरी को बालक भोजन एवं सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया है। जहां जाने माने कलाकार मानस व्यास मंटू राय की टीम सुंदरकांड करेंगे। सुन्दर काण्ड में जजमान के रूप में अमन पांडे, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह, शिवम सिंह, सूरज महतो, अविनाश मुंडा, अजय महतो, जीत कुमार, सौरभ यादव, करण सिंहे, एकान्न सिंह, सुजीत, सोनू, मनोज, धन्नु, पप्पू सिंह, सुजीत सिंह, सुबोध सिंह, रोमित कुमार, रिशु, किशु, लक्ष्य रुद्र, बनवारी सिंह, रवि चौहान, सूरज चौहान आदि भक्ति भाव में डुबकी लगाने का काम करेंगे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *