
झरिया(JHARIA): चंद्रपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन द्वारा होटल मिनारी में संजय कुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन), डीटी (ओपी) सचिवालय में कार्यरत थे, जिन्हे सोमवार को एक यादगार विदाई दी गई। उन्होंने बीसीसीएल में विभिन्न पदो पर कार्य किया और अंततः 31 जनवरी को सेवा निवृत्त हुए।
इस अवसर पर बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के. सिन्हा, ईजे क्षेत्र के महाप्रबंधक निखिल सिंह, सीएमसी के महाप्रबंधक अरविंद सिन्हा, सुरक्षा महाप्रबंधक आनंद कुमार, एस.के. सिंह (टी/एस टू डीटी ऑपरेशनल), रंजन कुमार, एम.आर. श्रीवास्तव, प्रभाकर कुमार, तपस खवास, अनिल कुमार, दिलीप कुमार तथा चंद्रपुरा कॉलेज के अन्य पूर्व छात्र उपस्थित थें।
सभी ने संजय कुमार के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया तथा उनकी सेवा के दौरान उनके समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

