झरिया(JHARIA): पिछले आठ दिनों से पानी नहीं मिलने से गुस्साई जनता ने आज सड़क पर उतरकर अपनी भड़ास निकालते हुए झमाडा का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगो ने झमाडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वल्व ऑपरेटर कामेश्वर को हटाने की मांग की।
विदित हो कि झमाडा जल सयंत्र में मरम्मत कार्य के लिए 27 जनवरी से जलापूर्ति बंद था। बताते है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति शुरू होने के बावजूद क्षेत्र के 18 इंच कनेक्शन से जुड़े एक बड़ी आबादी को एक हफ्ते बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। जिससे लोगो का गुस्सा आज फुट पड़ा और सड़क पर उतरते हुए झमाडा का पुतला दहन कर दिया। पुतला दहन कार्यक्रम पानी-बिजली उपभोक्ता मंच के शुभाशीष रॉय की अगुवाई में की गई जिसमें अभिमन्यु राम, उपेंद्र शर्मा, मनोज प्रसाद, मिलान दत्त, गुफरान खान, मुख्तार अंसारी, सलीम इराकी, अली असगर, मंसूर अंसारी, कल्लू मिस्त्री, संजय पांडे, राम नारायण, समीर गुहा आदि शामिल थे।
इस संबंध में झमाडा के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि लोगो को पानी नहीं मिलने की शिकायत पर आज सुबह दस बजे से ही 18 इंच में पर्याप्त प्रेसर के साथ पानी चलाया जा रहा है जो कि रात भर चलेगा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक करीब दस घन्टा बीत जाने के बावजूद कई उपभोक्ताओं के घर तक पानी नहीं पहुंचा है। लोग इसका कारण वल्व ऑपरेटर की मनमानी बता रहे है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

