प्रयागराज(PRAYAGRAJ): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित भव्य महाकुंभ में सोमवार को हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए देसी-विदेशी श्रद्धालुओं ने अमृत स्नान किया। वसंत पंचमी के दिन आस्था के संगम में डुबकी लगाकर यह श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। योगी सरकार की अच्छी व्यवस्थाओं की वजह से यहां पर सभी श्रद्धालु संतुष्ठ भी दिखे। कुछ श्रद्धालुओं से न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की।
मैनपुरी से महाकुंभ में अमृत स्नान करने आए मनोज मिश्रा ने कहा, “मेरा स्नान संपन्न हो गया है और यह बहुत भव्य और दिव्य था। व्यवस्थाएं बहुत बढ़िया हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करना चाहता हूं। रात ढाई बजे स्नान किया। काफी अच्छा लग रहा है।”
बिहार के कटिहार से आए अंकुर त्रिपाठी ने कहा, “यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है। यहां पर योगी सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है। मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद कई तरह की अफवाह सुनने को मिल रही थी। यहां ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। सभी शांति से स्नान कर रहे हैं।”
NEWSANP के लिए प्रयागराज से ब्यूरो रिपोर्ट
