बीसीसीएल कर्मी को अवैध कोयला कारोबारियों की धमकी…

बीसीसीएल कर्मी को अवैध कोयला कारोबारियों की धमकी…

पुलिस और सीआईएसएफ का स्पाई बता कर कर्मी को जान से मारने की धमकी मिली….

बीसीसीएल कर्मी ने पुलिस लगाई सुरक्षा की गुहार

झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा क्षेत्र में अवैध कोयला का धंधा करने वाले लोगों का हौसला सातमें आसमान पर जा पहुंचा है । अगर गलती से भी कोई स्थानीय लोग अपने मोबाइल के कैमरे मे इनकी करतूतों को कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दे तो समझ लीजिए उनके जान पर शामत आ जाती है। कोयला चोरों द्वारा लगातार वीडियो स्वर्जनिक करने वाले लोगों को भद्दी भद्दी गालिया दी जाती है इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी जाती है।

ऐसे ही मामला झरिया के बीसीसीएल लोदना एरिया नंबर 10 के जयरामपुर कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर विराजमान धर्मेंद्र सिंह को भी धमकी का सामना करना पड़ा है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। भूतभोगी बीसीसीएल कर्मी धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अवैध कोयला कारोबार करने वाले गिरोह के विरोध में मामला दर्ज होने से अवैध कारोबारी के गुर्गे ऑफिस पहुंच जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद परेशान पीड़ित धर्मेंद्र सिंह व उनके परिवार ने स्थानीय थाना व बीसीसीसीएल प्रबन्धन से जानमाल की सुरक्षा की लगाई गुहार हैं ।

सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोदना प्राचिन काली मंदिर 12नंबर स्थित 19 जनवरी को गुप्त सूचना के अधार पर सीआईएसएफ के टीम ने छापामारी कर अवैध कोयला लोड बीआर 26 जी ए 4983 ट्रक को जप्त कर लोदन ओपी को सौंपते हुए मामला दर्ज करने का काम किया था। जहां घटना की जानकारी मिलते ही कई पत्रकार घटनास्थल पहुंचकर समाचार सलग्न कर प्रकाशित करने का काम किया था।

जिसको लेकर अवैध कारोबारियो ने धर्मेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि तुम्हारे वजह से हमरा कारोबार चौपट हो गया है जिसका वजह तुम हो ऐसा कहते हुए मेरे ड्यूटी के दौरान ऑफिस पहुंच गाली गलौज करते हुए धमकी भरे लब्ज़ में नुक्सान का खामियाजा चुकाने पड़ेगा आदि कहते हुए ऑफिस में जबरन घुसकर कीमती कागजात को निकालकर इधर उधर फेक दिया। अवैध कारोबारी व अपराधियों के कार्य शैली से पूरा हमारा परिवार आहट है। इसको लेकर मैं अपने विशेषाधिकारियों को सूचना देने के साथ-साथ स्थानीय थाना को भी लिखित दिया है और जान माल का सुरक्षा का गुहार लगाई हैं।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *