राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की रांची में हुई बैठक…

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की रांची में हुई बैठक…

रांची(RANCHI): राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा झारखण्ड की बैठक पुंदाग स्थित जगसुमन अपार्टमेंट, राँची में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ई० आशुतोष कुमार झा ने बताया कि विगत दो दशकों से लगातार बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों में संगठन सक्रिय है। बिहार के प्रायः जिलों एवं प्रखंडों में पहुँच चुकी है। बिहार में पाँचवे कार्यकाल के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव १८ जनवरी को विद्यापति भवन पटना में विधिवत लोकतांत्रिक प्रकिया से सम्पन हुआ। पद पर तीन कार्यकाल के लिए ई० झा, एक कार्यकाल (तीसरा ) के लिए जीतेन्द्र मिश्रा अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं। इस बार ललित कुमार झा चुने गए हैं I

बैठक की अध्यक्षता डाॅ दीपक कुमार दूबे ने की। अब झारखण्ड में विधिवत ब्राह्मणों के लिए एक सशक्त संगठन की अनिवार्य आवशयकता है। इसी के लिए तत्काल एक क्रमश: प्रादेशिक, प्रमंडलीय, जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर पर संयोजक, संगठन प्रभारी ,सदस्यता प्रभारी, सर्वेक्षण प्रभारी एवं सह संयोजक बनाने के बाद ग्राम में सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जायेगा। सदस्यता अभियान के बाद ग्राम अध्यक्ष/वार्ड अध्यक्ष का चुनाव सदस्यगण करेंगे I

उसी चुनावी बैठक में प्रखंड के लिए दो (२) नाम और जिला कार्यकारिणी के लिए एक (१) नाम का चयन होगा। ग्राम/वार्ड अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी समिति गठित करेंगे। सभी ग्राम से प्रखंड कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष, और जिला प्रतिनिधि आपस में जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिला-नगर से दस दस नाम प्रादेशिक कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया जाएगा जिनमें प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। सर्वसम्मति से प्रादेशिक संयोजन समिति गठित की गई.प्रदेश संयोजक शैलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी स्वेता झा,प्रदेश सदस्यता प्रभारी चंद्र नाथ झा,प्रदेश सर्वेक्षण प्रभारी सुशील ठाकुर, प्रदेश सह संयोजक अनूप दूबे को चुना गया ।समिति की घोषणा धर्मेंद्र तिवारी ने किया ।।
धन्यवाद ज्ञापन सुरेश नारायण झा ने किया।बैठक को बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष स्वेता झा ,अमरनाथ झा , शैवाल शेखर मिश्रा, रीतेश रंजन झा ,अरुण मिश्रा, शैलेश मिश्रा, योग नारायण झा,सुधाकांत झा ,रमेश झा, बिनोद कुमार झा,कुलदीप मिश्रा, चंद्र नाथ झा सहित अन्य कई ने संबोधित किया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *