रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ मारवाड़ी विद्यालय का वार्षिकोत्सव…

रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ मारवाड़ी विद्यालय का वार्षिकोत्सव…

झरिया(JHARIA):झरिया मारवाड़ी विद्यालय का वार्षिक उत्सव अभिव्यक्ति बड़े ही धूमधाम से झरिया अग्रवाल धर्मशाला नया भवन में शनिवार की संध्या में संपन्न हुआ। अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र बांका, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश अग्रवाल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित कटेसरिया, अग्रसेन भवन समिति के अध्यक्ष जगदीश तुलस्यान सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन, माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

समस्त अतिथियों ने विद्यालय की स्मारिका का विमोचन संयुक्त रूप से किया।

तदुपरांत विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
शिक्षाप्रद नाट्य नाटिका नशा मुक्ति एवं महाभारत पर आधारित नाटिका ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। राजस्थानी गीत नृत्य रेशम का रुमाल और घूमर घूमर की सराहना भी मौजूद दर्शकों ने की।

विद्यालय प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव महेश जलूका ने कार्यक्रम का संचालन एवं संयुक्त सचिव अनूप लीलहा ने विद्यालय सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में वर्ग जेकेजी से दशम तक की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त किए छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया ।

मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त सचिव प्रमोद जलूका, दीपक अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण भोजगरिया, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, अनिल खरकिया ,अमित अग्रवाल, गणेश अग्रवाल एवं अनिल केजरीवा,ल प्रधानाध्यापक मुक्तेश्वर मिश्रा, सह प्रभारी मनोज कुमार रवानी, वरीय शिक्षिका रेखा पोद्दार ,माधवी वर्मा, प्रीति केसरी, पूनम कुमारी, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, निशु कुमारी, कल्याणी कुमारी, स्वीटी हजरा, प्रियंका चटर्जी कविता गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *