झरिया(JHARIA): झरिया विधानसभा अध्यक्ष रवि सिंह ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की वही पुराना बजट है, जो हम पिछले 10 साल से सुनते आ रहे हैं। जहां पर शब्दों के अलावा गरीब, किसान, मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिलता।
टैक्स के जो प्रस्ताव आते हैं, वो सिर्फ बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिकों को फायदा दिलाता है। पहले भी टैक्स में बदलाव किए गए, लेकिन मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं मिली।
ये बजट पिछले 10 साल का सबसे कमजोर बजट रहा है।
यह दिशाहीन बजट है। इसमें किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला।
गरीब… और गरीब होगा, अमीर.. और अमीर होता जाएगा।
देश के किसान धरने पर बैठे हैं लेकिन बजट में MSP तक की बात नहीं की गई।यह देश को डुबोने वाला बजट है। बिहार में चुनाव है, इसलिए बजट में सिर्फ बिहार ही नजर आ रहा है।
किसान को MSP चाहिए, लेकिन बजट में उस पर कोई बात नहीं हुई।
न्यूक्लियर सेक्टर पर बात हुई, लेकिन हरियाणा में गोरखपुर न्यूक्लियर प्लांट कब से पड़ा है, उसमें कुछ नहीं हो रहा।बजट में गरीबों के आवास, मनरेगा योजना को लेकर कोई बात नहीं की गई। इसके अलावा, हरियाणा राज्य को भी कुछ नहीं मिला।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

