पूजा के दौरान पंडालों में डीजे बाजा व अश्लील गाना बजाते हुए पाए जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, सुमन कुमार प्रभारी
झरिया(JHARIA):सरस्वती पूजा को लेकर तिसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई संपन्न। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया जबकि संचालन पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया। जहां बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्यों के साथ समाजसेवी एवं तिसरा थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में होने वाले सरस्वती पूजा कमिटी के सदस्य मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि आने वाले 3 फरवरी को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना है। इस पूजा को लगभग सभी विद्यालयों में और गलियों में भी ज्यादातर युवा वर्ग की देख रेख में मनाई जाती रही है। मै उन तमाम विद्यालयों व युवा वर्ग से अपील करता हूं कि पूजा शांति पुर्वक त्योहार के रुप में मनाईए। इस दौरान पूजा में डीजे बजाना व फुहर गाना बजाने पर पुरी तरह से बैन रहेगी। पूजा पंडाल में अगर डीजे बजाते हुए पाये गए तो उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं जरुरत पड़ने पर बाजा भी जप्त किया जा सकता है। वही बाजा रात्री में दस बजे तक ही बजाना है क्योंकि पूजा के ठीक एक-दो दिन बाद क्लास 10वीं और 12वीं का फाइनल एग्जाम है तो उन बच्चों का भविष्य की चिंता आप सभी अनुभवों गार्जियन स्वरूप लोगों के साथ-साथ पढ़ने वाले युवा वर्ग को भी सोचनी चाहिए ताकि पूजा के दौरान किसी को किसी भी तरह के परेशानी ना हो।
अफवाहों से सावधान रहें साथ ही कोई भी विवादित स्थल पर मूर्ती स्थापित ना करें, क्षेत्र में जंहा जंहा भी पूजा हो रही है पूजा कमिटी के सदस्य द्वारा थाना को एक लिखित आवेदन देंगे उसमें विसर्जन का रूट भी बताएंगे ताकि मूर्ति विसर्जन के दिन थाना का पुलिस आप लोगों की सेवा में तत्पर रह सके विसर्जन का समय आखिरी पांच फरवरी शाम 5:00 बजे के अंदर अंदर ही निर्धारित रहेगी। इसके लिए गस्ति दल 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर मिलेगी।
मौके पर एसआई विष्णुदेव सिंह…एएसआई राजनाथ सिंह, ताला मराण्डी……के .अलावे शांति समिति के सदस्य वरिष्ठ नेता युद्धेश्वर सिंह संजीत सिंह, आमटाल पंचायत के मुखिया संजय गोराई, श्रीराम गोराई, कुलदीप साव, जयराम रवानी, बसंत ठाकुर के अलावे कई पत्रकार उपस्थित थें।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

