कॉलेज छात्र ने क्लास के अंदर महिला प्रोफेसर को लगाया सिंदूर…

कॉलेज छात्र ने क्लास के अंदर महिला प्रोफेसर को लगाया सिंदूर…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कॉलेज छात्र ने क्लास के अंदर महिला प्रोफेसर को सिंदूर लगा दिया. अन्य छात्रों ने इसका वीडियो बना लिया.

पश्चिम बंगाल के कल्याणी की एक खबर की चर्चा लोगों के बीच हो रहा है. दरअसल, नदिया जिले के हरिणघाटा स्थित मकाउट विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का एक छात्र ने दूल्हे के लिबास में पहुंचा. उसने क्लास में खड़ी साइकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर की मांग में सिंदूर भर दिया. क्लास में मौजूद अन्य छात्रों ने पूरे घटनाक्रम को देखा और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों खुशी-खुशी एक दूसरे को माला भी पहना रहे हैं. हालांकि वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है. मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (मकाउट) के हरिणघाटा परिसर के एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग का यह वीडियो वायरल हो गया. हालांकि घटना गत 16 जनवरी की बतायी जा रही है.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने साइकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है. कार्यवाहक उपकुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि महिला प्रोफेसर के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गयी है. उनसे यह पूछा जा रहा है कि आखिर उन्होंने क्यों छात्र को अपनी मांग में सिंदूर भरने दिया और खुशी-खुशी उसे माला क्यों पहनाया, जबकि महिला प्रोफेसर शादीशुदा हैं.

उपकुलपति ने कहा कि शुरुआत में साइकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर ने कहा कि यह उनके पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट का हिस्सा था, लेकिन इसके लिए कोई मंजूरी नहीं ली गयी. फिर सवाल यह उठता है कि अगर क्लास रूम में शादी का ड्रामा प्रोजेक्ट का हिस्सा था तो वायरल वीडियो के लिए महिला प्रोफेसर को छुट्टी पर क्यों भेजा गया?

NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *